मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा को मिली नई सड़क परियोजना की सौगात, मिठनपुरा से इमली चौक तक होगा चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
मुजफ्फरपुर, 5 अगस्त। मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए पथ निर्माण विभाग ने मिठनपुरा से इमली चौक तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
पथ प्रमंडल संख्या-01, मुजफ्फरपुर के अंतर्गत 1.93 किलोमीटर लंबी सड़क (कि.मी. 0.00 से 1.93) के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पर 16.09 करोड़ रुपये (1609.226894 लाख रुपये) की लागत आएगी।
इस परियोजना का कार्यारंभ बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार ने की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि मिठनपुरा से इमली चौक तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर विधानसभा के विकास को नई गति देगी और आम जनता को लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
विधायक रंजन कुमार ने कहा, "विकास ही हमारी प्रतिबद्धता है और जनसेवा ही हमारा संकल्प।"
Ranjan Kumar
Bihar, India | Aug 5, 2026