हैदरगढ़: नकटा सेहरिया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ग्रामीणों का कथित अवैध कब्जा, लाखों की लागत से बना केंद्र हुआ जर्जर
सिद्धौर क्षेत्र स्थित नकटा सेहरिया गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर अवैध कब्जा कर रखा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में भूसा रखकर इसे घेर लिया है। लाखों रुपये की लागत से बना यह केंद्र अब बदहाल स्थिति में है। जो शनिवार को भी अवैध कब्जा बरकरार है। इस कथित अवैध कब्जे के कारण केंद्र की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है।