बलरामपुर: सिसई घाट पर कल दिनांक 14 अगस्त शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर पालिका परिषद बलरामपुर कर रही तैयारी
कल दिनांक 14 अगस्त शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर सिसई घाट पर नगर पालिका परिषद तैयारी कर रही है। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए नगर पालिका द्वारा घाट के किनारे समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है साथ ही रास्तों को भी आवागमन हेतु सुगम बनाया जा रहा है। बताया गया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ो प्रतिमाएं सिसई घाट पर विसर्जन हेतु पहुंचेंगी।