बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी। सदर विधायक पलटू राम द्वारा लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया गया। उन्होंने कहा कि आये हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को यह योगी सरकार की प्राथमिकता है।