हाथरस: मोहल्ला रमनपुर में 2 दिन पहले घर से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर पीड़ित परिजनों ने पुलिस से की शिकायत पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में दो दिन पहले 15 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर किशोर के लापता हो जाने की पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार की शाम से 15 वर्षीय किशोर सागर उर्फ रामदेव पुत्र मोहन अपने घर से लापता हो गया है।