नासरीगंज: बभंडी गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के बभंडी गांव से पूर्व के एक मामले के वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी का नाम धनजी सिंह है, जो उक्त गांव का ही निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने शनिवार को शाम पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया