कासगंज: नगला खंगार के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत
ढोलना थाना क्षेत्र के कासगंज-अतरौली मार्ग पर स्थित नगला खंगार के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय आकाश गौतम पुत्र नंदराम निवासी जाफर मंजिल, थाना छर्रा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। वह बाइक से कासगंज से दादो की ओर जा रहा था।