कालका: विधायक प्रदीप चौधरी दून क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में लोगों से मिले, उनकी बात सुनी, गठबंधन सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस के कालका विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप चौधरी ने नानकपुर, नग्गल, करनपुर इत्यादि गांवों में लोगों से मिलकर उनकी बात सुनी। विधायक प्रदीप चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार कालका से सौतेला व्यवहार कर रही हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा लगाने वाली बीजेपी असल में विकास की बातों से पूरी तरह से भटक गई है।