कुरवाई: कुरवाई में आरिओल अकैडमी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विधायक सप्रे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
कुरवाई स्थित आरिओल अकैडमी में रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह सप्रे ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। विधायक सप्रे ने सभी उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं