गांव भरवाना में रविवार को विधायक संजीव बेनीवाल ने 55 लाख रुपये की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कर ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार की बात कही।