कनाड़िया: कनाड़िया क्षेत्र की डायमंड पैलेस जमीन विवाद में पुलिस की ढीली कार्रवाई पर उठे सवाल कुख्यात भू-माफिया दीपक मद्दा से पूछताछ
यह इंदौर की वही कनाड़िया पुलिस है, जो अक्सर छोटे-मोटे मामलों में तत्परता दिखाती है, लेकिन जब बात करोड़ों के जमीन घोटालों और रसूखदार भू-माफियाओं की आती है, तो इसकी रफ्तार कछुए जैसी हो जाती है। डायमंड पैलेस कॉलोनी के जमीन विवाद में जब पानी सिर से ऊपर चला गया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही 'पिटाई कांड' के बाद बट्टा लग गया, तब जाकर आला अधिकारियों ने भू-माफिया दी