खेकड़ा: खेकड़ा-मुबारिकपुर मार्ग पर तेज बारिश और हवा से पुराना पेड़ गिरने से यातायात बाधित, हटाने का प्रयास जारी
खेकड़ा-मुबारिकपुर मार्ग पर तेज बारिश और हवा से एक बड़ा पेड़ गिर गया। गुरुवार सुबह करीब 10:45 बजे जेपी स्कूल के पास हुई इस घटना से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं के चलते अचानक पेड़ सड़क पर आ गिरा। घटना के समय लगातार बारिश होने के कारण सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही कम थी