चोरौत: घुघला गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
चोरौत थाना क्षेत्र के घुघला गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने 450 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, वहीं 4 शराब तस्कर भागने में कामयाब रहे। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।