मंझनपुर: पौधारोपण अभियान-2026 की तैयारियों में तेजी, डीएम ने मंझनपुर में दिए सख्त निर्देश, गंगा घाटों की सफाई के भी दिए निर्देश
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंझनपुर में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण अभियान-2026 की तैयारियों और गंगा घाटों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी दी कि पौधारोपण अभियान-2026 के तहत विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है।