चौथम: पिपरा बाजार में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती दवा से लोगों को मिलेगी राहत
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के पिपरा बाजार में गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का शुभारंभ औषधि निरीक्षक राजाराम मोहन राय एवं चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण