मुरहू: बिरसा कॉम्प्लेक्स के पास सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कटहल के पेड़ से टकराया
Murhu, Khunti | May 24, 2025 मुरहू थाना क्षेत्र के बिरसा कॉम्प्लेक्स के पास एक बड़ा हादसा टल गया। सीमेंट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को चपेट में लेते हुए कटहल के पेड़ से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ट्रक चालक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वह खरसंवा से सीमेंट लोड कर खलारी जा रहा था।