धनघटा: धनघटा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना धनघटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को शनिवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राध