डुमरी: बेलटोली का सरना झंडा बदली कार्यक्रम: सांस्कृतिक आस्था और एकता का प्रतीक, पारंपरिक गीतों से गूंजा धूमकुड़िया भवन
Dumri, Gumla | May 22, 2026 डुमरी प्रखंड के बेलटोली गांव स्थित धूमकुड़िया भवन परिसर में पारंपरिक सरना झंडा बदली कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम छह बजे बताया गया कि पुजार सुखी भगत की अगुवाई में आयोजित इस धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे धूमकुड़िया भवन परिसर में सरना धर्म से