सावर: मुखबिर की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, दो स्विफ्ट कार से 45 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो को किया गिरफ्तार
Sawar, Ajmer | Jun 17, 2026 जिला स्पेशल टीम व सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 45 किलो 415 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया।तस्करी में प्रयुक्त दो स्विफ्ट कारे जब्त की गई है व दो को गिरफ्तार किया गया है।जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है।थानाधिकारी ने बुधवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी।