महाराजपुर के पुराने पोस्ट ऑफिस मोहल्ले में संचालित शिवम सोनी की मोबाइल की दुकान में देर रात अज्ञात कारण के चलते आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। इस मामले पर शुभम सोनी ने आज 26 मई दोपहर 12:00 बजे बताया कि आग का कारण अभी अज्ञात है। मामले की शिकायत थाने में की है।