फतेेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने एक साल बाद अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया, आरोपी को किया गिरफ्तार
फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी शिवा उर्फ शिवपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, और साथ ही पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद भी कर लिया है।