नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के बूथ संख्या 169 पर मंगलवार को 2 बजे मतदान के दौरान एसआईआर सिस्टम में गड़बड़ी का मामला सामने आया। इस तकनीकी त्रुटि के कारण कई पुराने और नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं ने जब पाया कि उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, तो उनमें आक्रोश और निराशा दोनों देखने को मिले।