⬇️पिथौरागढ़ :- 2027 चुनाव के लिए महेंद्र सिंह लुंठी ने ठोकी दावेदारी, कांग्रेस में बढ़ी हलचल !⬇️
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पूर्व दर्जा मंत्री एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने पिथौरागढ़ सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की है। बीते दिवस एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी दावेदारी सामने रखी। इस दौरान लुंठी ने पार्टी से निष्कासन को लेकर भी अपनी बात रखी और इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, स्थानीय विधायक मयूख महर, हरीश रावत के सुपुत्र आनंद रावत और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को जिम्मेदार ठहराया। उनके इस बयान और चुनावी दावेदारी के बाद पिथौरागढ़ की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी उनकी दावेदारी को किस रूप में लेती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट किसे मिलता है।
Pithoragarh, Pithoragarh | Nov 16, 2026