बबेरू: बबेरू में बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Baberu, Banda | Nov 15, 2026 बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रयागराज उदय भान करवरिया एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मऊ-मानिकपुर आनंद शुक्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख कामदगिरि मंदिर मदन गोपाल दास ने की।