मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र से फर्जीवाड़ा मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित फेनहारा थाना क्षेत्र के कालूपाकड़ गाँव निवासी कौशल कुमार वर्मा है। नागालैंड के दीमापुर नगर थाना की पुलिस की सूचना पर छतौनी थाना की सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया।