फौजी फैक्ट्री बेनीपट्टी द्वारा आयोजित रेस प्रतियोगिता में उमड़ी भीड़
आज कारगिल दिवस के मौके पर बेनीपट्टी में फौजी फैक्ट्री द्वारा रेस प्रतियोगिता का सफल आयोजन। जिसमें आस पास सहित दूर दराज से काफी संख्या में धावक, छात्रों ने भाग लिया। रेस आयोजन को लेकर संस्थान के तरफ से खूब तैयारी की गई थी, बेनीपट्टी में निर्माणाधीन फोरलाइन की पक्की सड़क पर बच्चों ने दौड़ लगाई। दौड़ में उमड़ी भीड़ को देखते हुए हर तरह से व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी। विधि व्यवस्था के लिए बेनीपट्टी थाना की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।
महिला व पुरुष वर्ग, दोनों के दौड़ संपन्न होने के बाद ब्लॉक रोड स्थित विवाह भवन में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा रूपन झा, कांग्रेस नेता विजय शंकर झा, कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर झा, एथलीट संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, सचिव वैभव झा, समाजसेवी लक्ष्मण पंडित, शिक्षक मनोज कामत, राघव सर, नीरज झा, जगन्नाथ मेहता, चुन्नू मिश्रा सहित विभिन्न एकेडमी के सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। जिन्हें संस्था द्वारा सम्मान किया गया। उपरांत सभी गणमान्य लोगों के हाथों दौड़ में विजयी महिला व पुरुष वर्ग के अव्वल तीन धावकों को क्रमशः रेंजर साइकिल, स्पोर्ट्स शूज, ट्रेक शूट से सम्मानित किया गया। सभी धावकों को भी मेडल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फौजी फैक्ट्री संस्थान में सहयोगी राहुल झा, अनुज मंडल, आनंद गुप्ता, अजय, गुलशन, सुनील, मुस्कान, अंबिका, अनीश, खुशबू एवं अन्य सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके साथ ही लगभग 150 बच्चों एवं सहयोगियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे यादगार बनाया।
इस मौके पर फौजी फैक्ट्री के संचालक रंजन सर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, सहयोगियों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।