Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

सिंगरौली: सिंगरौली विधायक नई दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मिले, फसल सहायता राशि के लिए दिया पत्र

Singrauli, Singrauli | Nov 4, 2025
भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास विभाग के शिवराज सिंह चौहान से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह नई दिल्ली कृषि मंत्रालय पहुंच मुलाकात करते हुये जिले में अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसलों की जांच कराकर किसानों को सहायता राशि दिलाये जाने पत्र सौपा है।सिंगरौली विधायक ने केन्द्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र देते

MORE NEWS

तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा निवास

तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है- कुवर सिंह टेकाम

सिंगरौली, / स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को देवसर विकासखंड के मंडल निवास में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘घर-घर तिरंगा’ के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा निगरी जगत चौराहे से प्रारंभ होकर निवास यूनियन बैंक मेन रोड होते हुए शासकीय प्राथमिक शाला पापल पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा में बाबा विश्वनाथ इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले नौनिहालों में देशभक्ति का गजब का उत्साह देखने को मिला।
यात्रा के दौरान धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों एवं नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से गुंजायमान रहा। समापन अवसर पर धौहनी विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की पहचान है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार से अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व में सहभागी बनने की अपील की। एसडीएम देवसर श्री सौरभ मिश्रा ने कहा कि निवास में आयोजित तिरंगा यात्रा महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, जनभागीदारी और देश के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की भावना पूरी शिद्दत के साथ विद्यमान है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में तहसीलदार सरई श्री धर्म प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी सरई श्री मोतीलाल प्रजापति, श्री द्रोपदी सिंह, श्री युवराज सिंह, श्री जय प्रकाश साहू, श्री राकेश सोनी, श्री दिलीप जायसवाल, श्री भैयालाल साहू, श्री जीवधन साहू सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, निगरी चौकी एवं निवास चौकी प्रभारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा निवास तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है- कुवर सिंह टेकाम सिंगरौली, / स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को देवसर विकासखंड के मंडल निवास में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘घर-घर तिरंगा’ के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा निगरी जगत चौराहे से प्रारंभ होकर निवास यूनियन बैंक मेन रोड होते हुए शासकीय प्राथमिक शाला पापल पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा में बाबा विश्वनाथ इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले नौनिहालों में देशभक्ति का गजब का उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों एवं नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से गुंजायमान रहा। समापन अवसर पर धौहनी विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की पहचान है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार से अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व में सहभागी बनने की अपील की। एसडीएम देवसर श्री सौरभ मिश्रा ने कहा कि निवास में आयोजित तिरंगा यात्रा महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, जनभागीदारी और देश के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की भावना पूरी शिद्दत के साथ विद्यमान है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में तहसीलदार सरई श्री धर्म प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी सरई श्री मोतीलाल प्रजापति, श्री द्रोपदी सिंह, श्री युवराज सिंह, श्री जय प्रकाश साहू, श्री राकेश सोनी, श्री दिलीप जायसवाल, श्री भैयालाल साहू, श्री जीवधन साहू सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, निगरी चौकी एवं निवास चौकी प्रभारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh

Singrauli, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

झांसी: भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगनों का उत्पादन करने वाले वैगन कारखाना, झांसी में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज शताब्दी उद्यान में मुख्य कारखाना प्रबंधक  अजय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में एक प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

बी.टी.सी. के प्रशिक्षार्थियों ने श्री शाहिद अली के निर्देशन में देशभक्ति पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान का सजीव चित्रण करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा "हर घर तिरंगा" अभियान के महत्व का प्रभावशाली संदेश दिया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तवा ने कहा कि "तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में गर्व के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक को उन वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने का सशक्त माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों तक इन महान आदर्शों को पहुँचाएं।"

इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  कौशल किशोर, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  लोकेश कैलाश मीना, सलाहकार (कार्मिक)  रविन्द्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया तथा कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय एवं प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन बी.टी.सी. प्रभारी इंजीनियर श्री एन. के. जैन ने किया, जबकि अंत में वरिष्ठ कल्याण निरीक्षक श्री अतुल अग्रवाल ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश झांसी: भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगनों का उत्पादन करने वाले वैगन कारखाना, झांसी में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज शताब्दी उद्यान में मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में एक प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बी.टी.सी. के प्रशिक्षार्थियों ने श्री शाहिद अली के निर्देशन में देशभक्ति पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान का सजीव चित्रण करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा "हर घर तिरंगा" अभियान के महत्व का प्रभावशाली संदेश दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तवा ने कहा कि "तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में गर्व के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक को उन वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने का सशक्त माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों तक इन महान आदर्शों को पहुँचाएं।" इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कौशल किशोर, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर लोकेश कैलाश मीना, सलाहकार (कार्मिक) रविन्द्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया तथा कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय एवं प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम का संचालन बी.टी.सी. प्रभारी इंजीनियर श्री एन. के. जैन ने किया, जबकि अंत में वरिष्ठ कल्याण निरीक्षक श्री अतुल अग्रवाल ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026

हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा संगठन ने संभाली अगुवाई, घर-घर पहुंचाया राष्ट्रध्वज

सिंगरौली:भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के मंडल सिंगरौली में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में बाजार एवं रहवासी क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को राष्ट्रध्वज वितरित किए गए और सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं सिंगरौली विधानसभा विधायक रामनिवास शाह के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, जिला उपाध्यक्ष केके कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामशुमिरण गुप्ता, तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक राजेंद्र सिंह प्रमार, विधानसभा सह-संयोजक अशोक शाह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा संगठन ने संभाली अगुवाई, घर-घर पहुंचाया राष्ट्रध्वज सिंगरौली:भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के मंडल सिंगरौली में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में बाजार एवं रहवासी क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को राष्ट्रध्वज वितरित किए गए और सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं सिंगरौली विधानसभा विधायक रामनिवास शाह के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, जिला उपाध्यक्ष केके कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामशुमिरण गुप्ता, तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक राजेंद्र सिंह प्रमार, विधानसभा सह-संयोजक अशोक शाह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026

जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आपस में टकराईं, बलेनो पलटी

सिंगरौली :जिला अस्पताल बैढ़न में पदस्थ दो चिकित्सकों की कारें गुरुवार को एक्सिस बैंक के पास आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कारों में सवार बच्चों समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर महेंद्र पटेल अपनी बलेनो कार से बैढ़न की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सिस बैंक के पास निवासरत डॉक्टर बालेंदु साह अपने वाहन को घर से निकालकर मुख्य सड़क की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के चालकों का एक-दूसरे के वाहन पर ध्यान नहीं गया और दोनों कारों की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर महेंद्र पटेल की बलेनो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पलटी कार को उठाकर सड़क किनारे कराया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर डायल-112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि दोनों कारों में बच्चों समेत सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आपस में टकराईं, बलेनो पलटी सिंगरौली :जिला अस्पताल बैढ़न में पदस्थ दो चिकित्सकों की कारें गुरुवार को एक्सिस बैंक के पास आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कारों में सवार बच्चों समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार डॉक्टर महेंद्र पटेल अपनी बलेनो कार से बैढ़न की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सिस बैंक के पास निवासरत डॉक्टर बालेंदु साह अपने वाहन को घर से निकालकर मुख्य सड़क की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के चालकों का एक-दूसरे के वाहन पर ध्यान नहीं गया और दोनों कारों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर महेंद्र पटेल की बलेनो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पलटी कार को उठाकर सड़क किनारे कराया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि दोनों कारों में बच्चों समेत सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026

Camper में क्षमता से ज्यादा सवारी, Transport Department की Checking पर उठे सवाल

Camper में क्षमता से ज्यादा सवारी, Transport Department की Checking पर उठे सवाल

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026