गिरिडीह: दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला अस्पताल में भर्ती, सदर अस्पताल में दोनों पक्षों का हंगामा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर बरमसिया गांव की एक महिला को गंभीर हालत में रविवार को 11 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता दिनेश्वरी देवी ने अपने पति, सास और ननद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।महिला ने बताया कि उसकी शादी महेशपुर बरमसिया निवासी अणेश्वर मंडल से हुई थी।