उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री उच्च विद्यालय आतापुर में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिकिम मुंडा,एसएमसी अध्यक्ष सत्यजीत सरकार,सीआरपी अशोक पाल एवं उप मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।