पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दी जानकारी
Purnea East, Purnia | Apr 9, 2026
पूर्णिया अपर समाहर्ता - सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव के द्वारा गुरुवार को शाम के लगभग 5 बजे बताया गया कि गुरुवार को कुल 8983 गैस उपभोक्ताओं द्वारा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। 8254 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं को किया गया है।जबकि अभी भी 11531 सिलेंडर उपलब्ध है