शिवपुरी: सिरसौद में सामूहिक श्रीमद् भागवत कथा को लेकर संकल्प, 30 जून को भव्य कलश यात्रा
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में आयोजित होने जा रही सामूहिक श्रीमद् भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार रात 8 बजे यजमान राजकुमार झा एवं उनकी पत्नी रानी झा ने कथा वाचक को श्रीफल भेंट कर विधिवत संकल्प लिया।जानकारी के अनुसार सिरसौद के प्राचीन सापाई बाबा स्थल पर झा समाज द्वारा सामूहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन