दंतेवाड़ा: गुमलनार गांव गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म परिजन बोले महतारी 102 ने आने से किया मना।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। स्टाफ और मितानिन ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है। बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।