डुमरांव: डुमरांव आरओबी निर्माण फिर अटका: 34 पेड़ो को काटने के लिए वन विभाग की एनओसी के बिना ठप पड़ा काम
Dumraon, Buxar | Jul 3, 2026 डुमरांव के बहुप्रतीक्षित पश्चिमी रेल फाटक पर प्रस्तावित रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य एक बार फिर बाधाओं में उलझ गया है। करीब 57.44 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना पर पिछले एक माह से काम पूरी तरह ठप पड़ा है। वजह वन विभाग से 34 पेड़ो को काटने का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) का लंबित होना है।