जयपुर: मानसून की एंट्री से पहले राजस्थान में मौसम बदला, कई जिलों में हुई बारिश
Jaipur, Jaipur | Jul 2, 2026 राजस्थान में मानसून की एंट्री अब बेहद करीब है। बुधवार को मानसून मध्य प्रदेश बॉर्डर तक पहुंच गया और अगले 24 घंटों में राज्य में प्रवेश की संभावना है। इसके असर से जयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, अलवर सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में मानसून एंट्री कर सकता है।