कटिहार: न्यू मार्केट में छठ की रौनक, दो किलोमीटर तक फैला बाजार
रविवार दोपहर 1 बजे कटिहार के न्यू मार्केट से बटा चौक तक छठ महापर्व को लेकर करीब दो किलोमीटर लंबा बाजार सजा रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे दिखे। फल, बांस की डलिया, सूप, कलश और व्रत से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।