गिरिडीह: गावां में नाबालिग से दुष्कर्म, किशोरी गर्भवती, मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गावां में एक दुष्कर्मी ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया और 13 वर्षीय किशोरी गर्भवती हो गई। शुक्रवार को 4 बजे किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी नकुल चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।