बिरला रोड पर दिनदहाड़े महिला से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया अंजाम, थाने में रिपोर्ट दर्ज
सतना के बदखर से सुनीता गुप्ता पति के साथ बाइक से बाजार आ रही थी । बाइक के बिरला अस्पताल के पास पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशो ने चलती बाइक में झपट्टा मारकर महिला का लेडीज पर्स छीनकर फरार हो गए । पर्स में 2200 रुपए व मोबाइल था । पीड़ित पति पत्नी मंगलवार शाम 4 बजे कोलगवां थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है ।