दमोह। संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिले में जाति, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र बनाने और संशोधन की सुविधा दी जा रही है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस सहित बंजारा, विमुक्त, घुमक्कड़ व अर्ध-घुमक्कड़ जातियों के पात्र आवेदक आवेदन कर सकते हैं। प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार के आवेदन भी स्वीकार होंगे। नियम अनुसार निराकरण होगा।