बूरमू: बुढ़मू में दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
Burmu, Ranchi | May 9, 2026 बुढ़मू क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पत्थलगढ़ा थाना क्षेत्र के कुबा निवासी मोरा सिंह (60) की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र सतीश सिंह सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रिम्स रेफर किया गया है। पहली घटना में कुबा से रांची आ रहे मोरा सिंह और उनके पुत्र सतीश सिंह मोटरसाइकिल पर सवार थे। सिदरोल गांव के पास एक सवारी गाड़ी की चपेट में आने से दोनों सड़क