बरेली: बरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता कुलदीप भुल्लर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, कहा- सिखों को गुमराह करने की कोशिश
बरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और उन्होंने अपने बयानों में कहा भारतीय जनता पार्टी लोगों को अलग करने की राजनीति कर रही है लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सिखों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया