गुण्डरदेही: ग्राम गुरेदा में जनसमस्या निवारण शिविर में 1386 आवेदन प्राप्त हुए, 1210 का निराकरण सुनिश्चित किया गया
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गुरेदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत गुरेदा सहित गुरेदा कलस्टर में शामिल आसपास के 17 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों एवं ग्रामीणों के लिए सौगातों भरा रहा। इस दौरान दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक के अलावा जनपद अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम चंद्राकर, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे