गोड्डा: गोड्डा में डांस समर कैंप और मिस्टर-मिस शाइनिंग गोड्डा सीजन-3 को लेकर युवाओं में उत्साह
Godda, Godda | May 22, 2026 गोड्डा में डांस समर कैंप और मिस्टर-मिस शाइनिंग गोड्डा सीजन-3 को लेकर बढ़ा उत्साह, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच गोड्डा में एक बार फिर डांस, फैशन और टैलेंट का रंगीन मंच सजने जा रहा है। डी डांस एकेडमी की ओर से 23 मई से सात दिवसीय समर डांस कैंप का आयोजन किया जाएगा, जो 27 मई तक चलेगा। इस कैंप को लेकर बच्चों, युवाओं और अभिभावकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है