कोंडागांव: कोण्डागांव में प्री-मानसून की जोरदार दस्तक, बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत
कोण्डागांव जिले में आज शुक्रवार सुबह प्री-मानसून ने जोरदार दस्तक दी। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के साथ हुई वर्षा ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। पिछले कई दिनों से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान झेल रहे लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया। सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज हवाओं के...