नवाबगंज: रफी नगर हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी पुलिस
मसौली थाना क्षेत्र में रफी नगर हाल्ट के पास शनिवार करीब 8 बजे एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी थी।