चैनपुर: दुख की घड़ी में जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, युवक के निधन पर परिवार को दी आर्थिक सहायता और राशन
चैनपुर निवासी मंगरा रौतिया के पुत्र बीरेन्द्र रौतिया का रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। मिली जानकारी के अनुसार, बीरेन्द्र रौतिया पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। उनका इलाज रांची में चल रहा था, जहां