चंगाई सभा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पास्टर समेत दो गिरफ्तार, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धर्म प्रचार के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। मौके से धार्मिक साहित्य और दस्तावेज भी जब्त किए गए...
🔹 जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम उदयबंद में आयोजित कथित चंगाई सभा पर पुलिस की कार्रवाई।
🔹 हिंदू जागरण मंच के जिला प्रशासन संपर्क प्रमुख सतीश सोनी ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
🔹 शिकायत में आरोप लगाया गया कि सभा में बीमारी के इलाज और चमत्कारी पानी के नाम पर लोगों को बुलाया जा रहा था।
🔹 ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य वितरित कर धर्म प्रचार-प्रसार किए जाने का आरोप।
🔹 हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां करने की शिकायत।
🔹 शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 439/26 दर्ज कर जांच शुरू की।
🔹 मामला धारा 299 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
🔹 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक मकान में चल रही चंगाई सभा की जांच की।
🔹 आरोप है कि पास्टर रथराम महिलांगे बाइबल और अन्य धार्मिक पुस्तकें वितरित कर रहे थे।
🔹 पुलिस ने मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ और पास्टर रथराम महिलांगे को हिरासत में लिया।
🔹 पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
🔹 आरोपियों के कब्जे से ईसाई धर्म से संबंधित दस्तावेज और धार्मिक साहित्य जब्त किया गया।
🔹 गिरफ्तार आरोपियों में उदयबंद निवासी बद्रीनाथ बरेठ और मूलमुला निवासी रथराम महिलांगे शामिल हैं।
🔹 दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
⚖️ नोट: मामले में लगाए गए आरोप पुलिस और शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार हैं। आरोपों की पुष्टि न्यायालयीन प्रक्रिया और जांच के बाद ही होगी।
#CGNews #धर्मांतरण #policrnews #JanjgirChampa