बहोरीबंद: बाकल में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ घर पर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा, आंधी-तूफान से क्षेत्र में नुकसान
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के बाकल में कल शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बाकल सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के कारण क्षेत्रभर में सैकड़ों पेड़ों की शाखाएं टूट गईं, वहीं कई पेड़ जड़ से उखड़ गए।