इचाक: बटेश्वर मेहता बने जनता की आवाज़, हजारीबाग में जनसमस्याओं पर प्रशासन से सीधी लड़ाई
जनसमस्याओं को लेकर बटेश्वर प्रसाद मेहता का बड़ा कदम। हजारीबाग के बरकट्ठा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। बरियठ सड़क, जलौंध नदी पुलिया, कोनार डैम जलापूर्ति समेत कई मुद्दों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। मेहता ने कहा—जनता के अधिकार और विकास के लिए उनकी आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।