बीरपुर: सिकरहुला बहियार में करंट लगने से एक युवक की मौत
वीरपुर थाना क्षेत्र के सिकरहुला बहियार में गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अरुण सिंह के 23 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। बताया गया कि शुभम खेत देखने सिकरहुला बहियार गया था, जहां बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।