पीलीभीत: त्रेतानाथ मंदिर मार्ग के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ
पीलीभीत-बस्ती मार्ग से त्रेतानाथ मंदिर होते हुए कुर्रेय्या मार्ग तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक बाबूराम पासवान ने विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। नारियल फोड़कर सड़क निर्माण की शुरुआत की गई। विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। इससे त्रेतानाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी।